रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाइयों को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है। पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने अमन-शान्ति और लोगो की खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन पूरी दुनिया में हर्षाल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन गरीबों और यतीमों को सदका,खैरात व दान देने की भी प्रथा है। हजरत मोहम्मद साहब दुनिया में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया। उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के संदेश हमेशा समाज को सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
