लोक कलाकारों ने राज्य के कलाकारों को अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री और संस्कृति मंत्री के प्रति जताया आभार
रायपुर। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को सहेजने और संवारने वाले कलाकारों के सहयोग के लिए तत्पर है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष दुर्गोत्सव एवं दशहरा पर्व पर 200 से अधिक कलाकारों को अवसर प्रदान किया गया। इसके लिए कलाकारों को एक करोड़ 56 लाख से अधिक राशि का भुगातान किया गया है। दुर्गोत्सव एवं दशहरा पर्व में यहां के कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मानस मंडलियों आदि में भाग लेने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए लोक कलाकारों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के प्रति अभार जताया है।
संस्कृति मंत्री श्री भगत ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय कलाकार प्रदेश की संस्कृति और कला को सहेजने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कलाकारों के इस योगदान से अन्य कलाकारों को भी प्रेरणा एवं प्रोत्साहन मिलेगा। श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में नवरात्रि और दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस शारदीय नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत चंदखुरी मंे माता कौशल्या मंदिर के भव्य स्वरूप एवं भगवान श्री राम की 51 फिट की प्रतिमा सहित सौन्द्रीयीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। मंत्री श्री भगत ने इन आयोजनों के सफलतापूर्वक संचालन के लिए संस्कृति विभाग की सराहना की है।
