रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष लॉ.एसएन पटेल एवं प्रांतीय सचिव अजय कुमार झारिया द्वारा एवं संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन पावर होल्डिंग के कंपनी के प्रबंध निदेशक को सौंप कर उसकी प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री ऊर्जा मंत्री एवं पावर कंपनीज के अध्यक्ष एवं समस्त प्रबंध निदेशकों को सौंपते हुए मांग की गई है कि केन्द्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने की घोषणा कर दी गई है। जैसा कि हमारे पावर कंपनीज की व्यवस्था चली आ रही है कि जैसे ही केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता की घोषणा की जाती है। वैसे ही हमारी पावर कंपनीज द्वारा उसका अनुकरण करते हुए पावर कंपनीज के कर्मचारियों अधिकारियों पेंशनरों का भी तदनुसार महंगाई भत्ता बढ़ाने संबंधी आदेश जारी कर दिया जाता रहा है। अतएव पावर कंपनीज के कर्मचारियों अधिकारियों पेंशनरों को उपरोक्तानुसार 01 जुलाई 2021 से लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर्स सहित अक्टूबर 2021 माह के वेतन के साथ प्रदान करने संबंधी आदेश यथाशीघ्र जारी किया जायें। छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव के इस धनात्मक प्रयास के लिए संगठन के पदाधिकारी सर्वश्री आनंद सोनी, पीके कौशिक, पीएल राठौर, एआर साहू, यूसी त्रिपाठी, एमए कुरैशी, आरएल कर्ष, बीके सिन्हा, आरके विश्वकर्मा, अशोक सिंह, डीपी मिश्रा, जीपी कुशवाहा, एसके पटेल, आरके झारिया, टीके दास, पीडी महंत, एसके भोई, एके श्रीवास्तव, हरिचंद्र यादव, आरके सोधिया, के.श्रीनिवास राव, उमेश पटेल, बृजभान पटेल, आरडी पटेल, पीतांबर वर्मा, एसआर जगत, गजेन्द्र बांधे आदि समस्त पदाधिकारियों एवं पावर कंपनीज के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों ने लॉ.एसएन पटेल एवं अजय कुमार झारिया का आभार माना है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version