रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के चुनाव के परिणाम से पश्चात 18 अक्टूबर सायं 6:00 बजे गुढिय़ारी रेस्ट हाउस में चुनाव में काम किए हुए सभी अभियंता साथियों के साथ धन्यवाद का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मनोज वर्मा सभी अभियंता कार्यकर्ता बंधुओं को चुनाव प्रचार में सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिए। साथ ही भविष्य में भी संगठन के हित में सकारात्मक भाव से आगे भी कार्य करते रहने की प्रेरणा भी सभी को दिए। अभियंता संघ के कार्य को मजबूत और विस्तार करने के लिए अभियंताओं की संघ में सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया। घन्यवाद कार्यक्रम में निम्न अभियंता बंधु शामिल हुए जिनमें महेश ठाकुर, ओंकार चंद्राकर, विनय चंद्राकर, बिंबिसार सर, सुशील यदु, सतीश शर्मा, देव कुमार साहू, धनंजय वर्मा, अनुराग शर्मा, विवेक अवस्थी, नीरज कुमार, आशीष अग्निहोत्री, ऋषि बंछोर, डीके वर्मा है। इसके अलावा अन्य सहयोगी आउट ऑफ स्टेशन होने के कारण जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़े रहे। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ में सदस्यता अभियान के दौरान इआईटीसी डिपार्टमेंट में 35 अभियंता को नए सदस्य बनाने के लिए फॉर्म भराया गया जिसके राजू साहू और मनोज बजाज को विशेष धन्यवाद दिया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version