रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि बलात्कार का आरोपी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया जाता है कि बीते 2 दिन पहले ही उसे बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसकी खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पूरे थाने को सील कर दिया है। इसके साथ ही आरोपी के संपर्क में आए पुलिस कर्मियों तथा अधिकारियों की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव आरोपी कर्नाटका के मैसूर का रहने वाला है। सिविल लाइन पुलिस आरोपी को 4 जुलाई को गिरफ्तार कर थाने लाई थी, जिसके बाद उसकी कोरोना की जांच के लिए सैंपलिग करवाई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपी के संपर्क में आए एक अधिकारी और तीन कांस्टेबल सहित अन्य कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी।
बलात्कार का आरोपी कोरोना पॉजिटिव, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, थाना सील…
Previous Articleराजधानी विहार कॉलोनी में मिला कोरोना पॉजिटिव, सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध
Next Article नन्ही सरस्वती के पैरों में आई जान, पढ़ें खबर पूरी…
