नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वैक्सीन बनाने वाली स्वदेशी कंपनियों के प्रमुखों की बैठक में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की तारीफ की. प्रधानमंत्री ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही भारत इतने कम समय में 100 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाने में कामयाब हो सका. वहीं वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के प्रमुखों ने कहा कि इसके पहले कभी सरकार और वैक्सीन उद्योग के बीच ऐसा सहयोग नहीं देखा गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के पहले भारत बायोटेक के चेयरमैन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की 100 डोज लगाने में भारत सरकार से लेकर आम आदमी तक ने अहम भूमिका निभायी है. सामूहिक प्रयास से ही भारत ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है. भारत बायोटेक के प्रमुख डॉ कृष्णा एला ने कहा है कि बच्चों के टीका को मंजूरी मिलने का हमें इंतजार है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version