रायपुर । विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने मातृ शक्ति को करवा चौथ की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, पति के मंगल, दीर्घायु एवं अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए माताएं, बहने निर्जला व्रत रखती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। हिंदू महिलाओं के बीच करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व है।

