नई दिल्ली. किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है. दिवाली से मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजाना (PM kisan Samman Nidhi) की रकम को दोगुना कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो किसानों को सालाना 6000 की जगह 12000 रुपये मिलेंगे. ऐसा होने पर आपकी 2000 रुपये की किस्त (PM kisan installment) भी बढ़कर 4000 रुपये हो जाएगी. ऐसा माना जा रहा है कि दिवाली (Diwali 2021)तक मोदी सरकार (Modi govt)इसका ऐलान कर सकती है.

पीएम किसान (PM Kisan) की रकम दोगुनी करने की अटकलें तब से लग रही है जब से बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कुछ दिन पहले दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि (PM KISAN)की रकम दोगुनी होने वाली है. सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version