वैसे तो करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती है, लेकिन यहां एक पत्नी ने इस दिन ऐसा काम किया है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गये। हुआ यूं कि करवा चौथ के दिन एक पत्नी ने अपने हत्यारे पति को पुलिस के हवाले कर दिया। पत्नी ने फोन पर पुलिस से कहा कि उसके पति ने आंटी को जान से मार दिया है, वो घर पर मौजूद है उसे गिरफ्तार कर लीजिए लेकिन उसे मारिएगा नहीं। मैंने करवाचौथ का व्रत रखा है। मामला राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके का है जहां एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या और उनकी बेटी की हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने राजीव गुलाटी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पत्नी ने खुद अपने पति के घर पर होने की सूचना दी। दरअसल बीती रात करवाचौथ पर आरोपी की पत्नी ने राजीव गुलाटी की सलामती के लिए खुद पुलिस को फोन करके बताया कि उसका कातिल पति घर पर है और उसे सरेंडर करना है। इसके साथ ही उसने पीसीआर कॉल पर कहा कि उसके पति को मारना मत, आज करवाचौथ है. मैंने अपने पति के लिए व्रत रखा है। आपको बता दें कि नजफगढ़ इलाके में कैलाश नाम की महिला को राजीव गुलाटी ने उन्हीं के घर पर गोली मारी थी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उस वक्त राजीव गुलाटी ने कैलाश की बेटी को भी गोली मारी, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। ये मामला दो लाख के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version