अमलेश्वर (भोथली)। ग्राम पंचायत भोथली में आज हर घर एक पौधा अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत गांव के गौठान परिसर, स्कूल एवं पंचायत परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को अपने-अपने घरों में एक पौधा लगाने के लिए आम, जाम व करौंदा के पौधा नि:शुल्क दिया गया ताकी हमारे आसपास का वातावरण साफ, स्वच्छ हो सके। इससे आम लोग भी बीमारियों से दूर रहकर स्वस्थ और सुखी रह सके। इस बीच गांव के सरपंच श्रीमती गौरी साहू ने सभी लोगों से पौधे को सुरक्षित रखने के लिए निवेदन किया, जिससे पौधे जल्दी बड़े होकर हम सब को शुद्ध जीवन दायनी आक्सीजन मिल सके। उक्त कार्यक्रम में हीरालाल साहू (सरपंच प्रतिनिधि) एवं दशमत सोनवानी (सचिव), रेखा निषाद (रोजगार सहायिका), प्रेमा बाई, स्कूल के प्रधानपाठक ललित कश्यप, शिक्षक चंद्रमोहन यादव, शिक्षक प्रवीण वर्मा, टेकेश्वरी निषाद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महेश्वरी ठाकुर, फुलकुमारी साहू, नेमबाई निषाद, प्रमिला साहू, केशर साहू (मितानिन), मोहित साहू, खेम करण साहू, द्वारिका, चेतन साहू उपस्थित रहे।
