कोरोना संक्रमण के घटते दर को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किया, लेकिन स्कूल खुलने के बाद कुछ जगहों पर संक्रमण बढऩे की खबर आ रही है। इसी कड़ी में कर्नाटक में एक स्कूल में 33 बच्चे कोरोना संक्रमित निकले है। इस खबर के बाद से ही प्रशासनिक हड़कंप मचा हुआ है। कर्नाटक के कोडागु जवाहर नवोदय स्कूल में 33 बच्चे कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जानकारी के अनुसार नवोदय स्कूल में कोरोना के नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। खबरों की मानें तो संक्रमण की बात तब सामने आई जब कुछ छात्रों को बुखार हो गया। स्कूल प्रबंधन ने जल्द ही सभी 270 छात्रों के लिए कोरोना टेस्ट करवाने का प्रबंध किया। इसकी रिपोर्ट आई तो 33 छात्र संक्रमित निकले। आपको बता दें कि गुरुवार को देश में एक दिन में कोविड-19 के 16,156 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,31,809 हो चुकी है। वहीं इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 1,60,989 हो गई है, जो पिछले 243 दिन में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 733 और लोगों की मौत हो गई। अब देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,56,386 हो गई है। बताया जा रहा है कि केरल ने संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करने के बाद मृतक संख्या में 622 का इजाफा किया है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में संक्रमण से राज्य में 93 लोगों की मौत हुई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version