राजिम। पशुधन विकास विभाग जिला गरियाबंद के तत्वावधान में पांडुका -कुटेना के सिरकट्टी आश्रम दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू के मुख्य अतिथि, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा गौरव मिश्रा अध्यक्षता, सिरकट्टी आश्रम के संचालक गोवर्धन शरण व्यास, विशिष्ट अतिथि एवं सरपंच देवसिंग कवंर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी साहु ने कहा कि किसानों को जैविक खेती एवं खेती की नई तकनीकों को अपनाने से कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर जनपद पंचायत सभापति सुश्री बूंदा साहू, ब्लॉक इंटक अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर, श्रवण साहू,बहार राम यादव सहित क्षेत्रीय ग्रामीण जन और किसान बहुत संख्या में उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version