केरल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, केरल के मलप्पुरम जिले की रहने वाली 17 साल की एक लड़की ने यूट्यूब वीडियो देखकर खुद ही बच्चे की डिलवरी कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 अक्टूबर को बच्चे की डिलीवरी होने के बाद लड़की तीन दिनों तक कमरे में ही रही। फिर उसकी मां को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उसकी मां तुरंत उसे लेकर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया, हालांकि अब उसकी हालत ठीक है। मलप्पुरम जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष एडवोकेट शाजेश बस्कर ने कहा कि अस्पताल ने उन्हें डिलीवरी के बारे में सूचित किया और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया, लड़की की तबीयत ठीक हो रही है और उसका नवजात बेटा मां के साथ अस्पताल में सुरक्षित है। वहीं दूसरी तरफ, लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके मोहल्ले से 21 साल के एक व्यक्ति को नाबालिग को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एडवोकेट बस्कर का कहना है कि यह हैरानी वाली बात है कि लड़की की मां को बेटी की गर्भावस्था के बारे में पता ही नहीं था और दो दिनों तक प्रसव के बारे में भी पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि उसकी 50 साल की मां को दिखाई नहीं देता है और उसके पिता, जो सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं, और वह हमेशा रात की ड्यूटी पर होते है। लड़की अपने मोबाइल फोन के साथ कमरे में ही रही, ऐसे में मां को लगा कि वह ऑनलाइन क्लास में व्यस्त है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने घर के हालात का फायदा उठाया, उसने लड़की को गर्भनाल काटने के बारे में जानने के लिए यूट्यूब भी देखने की भी सलाह दी थी। हालंकि पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version