राजिम। विगत दिनों गरियाबंद जिला के छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत पांडुका में आयोजित जिला स्तरीय विशाल पशुधन एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें गौसेवा आयोग अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास जी के मुख्य अतिथि थे ।अध्यक्षता स्थानीय विधायक श्री अमितेश शुक्ला और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम थे। निमंत्रण कार्ड में भी यही नाम छापा गया था। जबकि स्थानीय जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस की पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू का कंही भी नाम नही था।जबकि श्रीमती साहू ग्राम पांडुका की ही मूलनिवासी और पूर्व सरपंच और जनपद सभापति भी रही हैं। जिले की सबसे ज्यादा सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जानी जाती हैं। उनकी ही गृह ग्राम में इतनी बड़ी जिला स्तरीय कार्यक्रम में आमंत्रित ना कर उपेक्षित किए जाने पर स्थानीय कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ता में रोष व्याप्त है ।लोगो का ये भी कहना है कि श्रीमति लक्ष्मी साहू की बढ़ती लोकप्रियता या उनके साहू समाज के होने कारण तो जानबूझकर कर उन्हें किसी के बड़े नेता के इशारे में उपेक्षा तो नही किया जा रहा है।
इतनी बड़ी लापरवाही कोई जिम्मेदार अधिकारी तो जानबूझकर नही कर सकता।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version