गरियाबंद। जिले के देवभोग क्षेत्र में कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति एवं छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ महिला प्रकोष्ठ के महासचिव श्रीमती धनमती यादव ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और हम डेयरी और कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो इसके ऊपर हम लोगों को चिंता करना चाहिए। छत्तीसगढ़ में श्वेत क्रांति और हरित क्रांति का मिसाल कायम हो, हम जैविक खेती करके समाज की दिशा और दशा सुधारने में तथा स्वास्थ्य की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने पशुपालन गोपालन एवं जैविक खेती पर बल दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, श्रीमती नेहा सिंघल अध्यक्ष जनपद पंचायत देवभोग सहित भारी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ महिला प्रकोष्ठ के महासचिव धनमती यादव ने पशु पालन गो पालन एवं जैविक खेती पर दिया बल
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | ||||
| 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
| 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 |
| 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 |
| 25 | 26 | 27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

