गरियाबंद। जिले के ग्राम बेंदकुरा की श्रीमती बिशाखा बाई, श्रीमती बिंदा बाई और श्रीमती वासिनी ध्रुव बीपीएल हितग्राही होते हुए भी राशन कार्ड नहीं बनने से शासन की मुख्यमंत्री खाद्यन्न योजना का लाभान्वित होने से वंचित थे। उन्होंने खाद्य विभाग में राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये थे। विभाग द्वारा आवेदनों के परीक्षण उपरांत विगत दिवस कलेक्टोरेट में आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैम्प में श्रीमती बिशाखा बाई, श्रीमती बिंदा बाई और श्रीमती वासिनी ध्रुव को राशनकार्ड उपलब्ध कराया गया। शिविर के अतिथियों ने अपने कर कमलों से हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किये। उक्त शिविर में ग्राम आमदी (म) के श्रीमती हेमलता बाई और कोसमी द के श्रीमती सुशीला बाई को भी एपीएल राशनकार्ड प्रदान किया गया। राशनकार्ड मिलने से खुश होकर हितग्राही महिलाओं ने कहा कि अब उन्हें भी और लोगों की भांति उचित मूल्य की दुकान से आसान दर पर आनाजे मिलेगी। सभी महिलाओं ने इसके लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किये।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
