बढ़ते इंटरनेट यूज के साथ हम अपने कई सारे काम ऑनलाइन करने लगे हैं और उनमें से एक शॉपिंग भी है. आज हमारे पास अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे कई सारे ऐसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स हैं जहां हम अपने मनपसंद प्रोडक्ट्स को भारी छूट के बाद, बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं. लेकिन ऑनलाइन काम करना जितना आसान है उतना खतरनाक भी है. आज के समय में ऑनलाइन ऐक्टिविटीज से कई सारे लोग फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं. आज हम पांच ऐसे स्टेप्स की बात कर रहे हैं जिनको फॉलो करके आप ऑनलाइन शॉपिंग में सेफ रह सकते हैं.
पासवर्ड को ध्यान से चुनें
किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग करने के लिए आपको उसके एप या वेबसाइट पर अकाउंट बनाकर लॉग-इन करना प?ता है. हम आपको यह सुझाव देंगे कि आप अपने हर अकाउंट के लिए एक अलग पासवर्ड बनाएं और पासवर्ड ऐसा होना चाहिए जिसके बारे में कोई आसानी से पता न लगा सके.
पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें
अगर आप यह सोच रहे हैं कि आप हर अकाउंट के पासवर्ड को याद कैसे रखेंगे तो हम आपको बता दें कि आपके स्मार्टफोन और लैपटॉप में पासवर्ड मैनेजर नाम का एक फीचर होता है. यह फीचर आपको पासवर्ड को याद रखने के साथ-साथ आपको अनोखे पासवर्ड्स का सुझाव भी देता है. यहां अगर आपने अपने पासवर्ड्स को सेव कर दिया तो जब भी आप अकाउंट में लॉग-इन करने की कोशिश करेंगे आपको पासवर्ड बार-बार नहीं डालना पड़ेगा.
सिक्योरिटी फोन नंबर या ईमेल अड्रेस
ऑनलाइन शॉपिंग हो या कोई और ऑनलाइन ऐक्टिविटी, बैंक्स और सर्विस प्रोवाइडर्स को एक सिक्योरिटी फोन नंबर और ईमेल अड्रेस जरूर दें जिससे अगर आपके अकाउंट में कोई गलत काम होता है तो आपको संपर्क करने में कोई दिक्कत न हो.
टू-स्टेप वेरीफिकेशन
आज के समय में आपके फोन या किसी अकाउंट को और सुरक्षित करने के लिए एक टू-स्टेप वेरीफिकेशन फीचर आ गया है जो काफी सफल साबित हुआ है. इसमें आपको अपने अकाउंट को एक्सेस करने के लिए एक खास पासवर्ड या फोन की और डालनी होगी. इस तरह आपका अकाउंट को दो गुनी सुरक्षा मिल जाती है.
शॉपिंग करते समय सतर्क रहें
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय साइट कितनी भी विश्वसनीय क्यों न हो, आइटम्स को खरीदने के लिए कार्ट में ऐड करने से पहले यह जरूर चेक करें कि प्रोडक्ट असली है या नहीं और उसे रिव्यूज कैसे मिले हैं. इस तरह आप फ्रॉड प्रोडक्ट खरीदने से बचेंगे.
ये कुछ आसान तरीके हैं जिनका ध्यान रखकर आप अपने आप को ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सेफ रख सकते हैं. इनमें से ज्यादातर स्टेप्स को आप अपनी किसी भी ऑनलाइन ऐक्टिविटी के लिए फॉलो कर सकते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version