रायपुर। गार्डन में 14 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप किये जाने का मामला उजागर हुआ है। हांलाकि यह वारदात विगत 15 अगस्त की है, लेकिन आरोपियों की धमकी के डर से पीडि़ता ने इस बात को किसी को भी नही बताया था। बताया जाता है कि पीडि़ता आरोपियों से इतना डर चुकी थी कि वह नगर छोड़ बाहर कमाने खाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर आकर हैदराबाद के लिए ट्रेन से रवाना हो गई, लेकिन नागपुर में वह आरपीएफ के हत्थे चढ़ गई और टीम ने पीडि़ता को रायपुर कल्याण समिति में पहुंचा दिया। गैंगरेप का सनसनी वारदात छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले के खरोरा से सामने आया है जहां गांव के ही तीन युवकोंं ने 14 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिक पीडि़ता निवासी खरोरा रायपुर ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह राहुल सेन, कुणाल सेन व सुनील धीवर को जानती पहचानती है, जो पीडि़ता के घर के आसपास हमेशा आते-जाते थे। दिनांक 15.08.21 को राहुल सेन, कुणाल सेन तथा सुनील धीवर खरोरा के एक गार्डन में पीडि़ता के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किये तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों वहां से फरार हो गये। पीडि़ता उक्त तीनों से बहुत ज्यादा डर गयी जिससे वह रायपुर आ गयी एवं हैदराबाद जाकर काम कर जीवन यापन करने सोच कर रायपुर से ट्रेन में बैठ गयी। ट्रेन नागपुर पहुंचा तो आर.पी.एफ. पुलिस की टीम द्वारा पीडि़ता को रायपुर कल्याण समिति में पहुंचा दिया गया, कि आरोपी राहुल सेन, कुणाल सेन व सुनील धवीर के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

