रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में कई ऐसे प्राइवेट स्कूल भी है जहां छुट्टी के दिन बच्चों के पढ़ाई की तो छुट्टी रहती है, लेकिन टीचरों को स्कूल बुलाया जाता है वो भी पेंडिंग काम निपटाने के नाम पर। वैसे तो प्राइवेट स्कूल प्रबंधन की मनमानी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अपने ही स्टाफ के साथ भी मनमानी, यह समझ से परे है। आपको बता दें कि जहां तरफ लोग हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार दीवाली की तैयारियों में जुटे हुए है तो वहीं दूसरी तरफ कई प्राइवेट स्कूल के टीचर अपनी ड्यूटी बजाने को मजबूर है। नाम नही प्रकाशित करने की शर्त पर राजधानी रायपुर के एक प्राइवेट स्कूल की टीचर ने बताया कि हमें छुट्टी के दिन भी बुलाया जाता है, स्कूल प्रबंधन द्वारा कहा जाता है कि स्टाफ की सभी टीचर इस दिन अपना पेंडिंग काम निपटाये। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में अपनी मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल प्रबंधन ने विशाल प्रबंधन किया था, जिसमें अपनी मांगों को प्रमुखता के साथ रखी गई थी, लेकिन विडंबना यह है कि ये स्कूल प्रबंधन अपने स्टाफ की वेतन और अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं कर पाते। इस ओर राज्य शासन का भी ध्यान आकृष्ट होना चाहिये, जब राज्य सरकार द्वारा अवकाश की घोषणा के बाद भी कई प्राइवेट स्कूल के टीचरों को स्कूल बुलाया जाना एक तरह से सरकार के आदेश की अवहेलना करना जैसा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version