रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप पुलिसकर्मियों के कल्याण हेतु पदोन्नति प्रक्रिया का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यंमत्री के निर्देश पर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को दीपावली का खास तोहफा मिलने जा रहा है। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सदैव पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के हित हेतु संवेदनशील रहते हैं, उनके निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही से हवलदार और हवलदार से एएसआई की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। सभी जिलों में सिपाही से हवलदार हेतु 2952 एवं हवलदार से एएसआई हेतु 865 पुलिसकर्मी योग्य पाये गये हैं। इस प्रकार लगभग चार हजार पुलिसकर्मियों को इस दीपावली पर प्रमोशन का तोहफा मिलने जा रहा है। डीजीपी श्री अवस्थी ने सभी रेंज आईजी को योग्य हवलदार एवं एएसआई का प्री प्रमोशन कोर्स शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। हवलदार से एएसआई पद हेतु जिला बल के योग्य कुल 865 में से रायपुर रेंज में 190, दुर्ग रेंज में 146, बिलासपुर रेंज में 124, सरगुजा रेंज में 98 और बस्तर रेंज में 307 पुलिसकर्मी योग्य पाये गये हैं । वहीं सिपाही से हवलदार पद हेतु जिला बल के योग्य कुल 2952 में से रायपुर जिले में 180, बलौदाबाजार-भाटापारा में 95, गरियाबंद में 72, धमतरी जिले में 55, महासमुंद जिले में 50, जीआरपी में 24, पीटीएस माना में 6, पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में 13, अअवि में 2, दुर्ग जिले में 88, बेमेतरा में 45, बालोद में 30, राजनांदगांव में 93 , कबीरधाम में 80, बिलासपुर में 61, मुंगेली में 35, जांजगीर-चांपा में 62, रायगढ़ में 55, कोरबा में 29, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 19, सरगुजा में 55, कोरिया में 33, जशपुर में 53, सूरजपुर में 62, बलरामपुर-रामानुजगंज में 75, पीटीएस मैनपाट में 6, जगदलपुर में 217, कोण्डागांव में 198, दंतेवाड़ा में 202, सुकमा में 194, कांकेर में 242, बीजापुर में 309 और नारायणपुर में 212 पुलिसकर्मी योग्य पाये गये हैं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
