दंतेवाड़ा। आगामी दीपावली त्योहार के दृष्टिगत कलेक्टर के आदेशानुसार एवं अनुविभागिय अधिकारी के निर्देशन में विभिन्न होटलो, मिठाई की दुकानों, किराना दुकानों, नमकीन विनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परीसर का निरीक्षण किया गया एवं विभिन्न खाद्य पदार्थों का नमूना जांच लिया गया। इस दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न स्थानों दन्तेवाड़ा, किरन्दुल, गीदम, बारसूर, बचेली, नकुलनार आदि क्षेत्र के खाद्य परीसरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरिक्षण किया और खाद्य सेंपल जैसे नमकीन मिक्चर, नमकीन सलोनी, बेसन, सोन पापड़ी, सूजी, मैदा, तेल, ड्राय फुट, पेड, बर्फी, नारियल लड्डू, काजू कतली, कलाकंद, बताशा, पेठा, आम रस बर्फी, अंजीर, बर्फी, पनीर, दूध से बनी मिठाईयां आदि लिए गए, जिनकी तुरंत जांच कर रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिया गया। निरिक्षण एवं सैंपलिंग के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा कुल 60 सेंपल एवं 8 विधिक नमूना विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिया, निरीक्षण एवं सैंपलिंग के दौरान जो भी खाद्य पदार्थ उपयोग के अनुकूल नहीं पाया गया एवं अमानक पाया गया उन्हें तुरंत नष्ट करवाया गया तथा संबंधित व्यापारियों को नोटीस जारी करते हुए चेतावनी भी दी गई की गलती दुबारा पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही एवं लायसेंस निलंबित भी किया जाएगा। इस दौरान गीदम एवं बचेली में खराब मिठाईयां तुरंत नष्ट करवायी गयी। किरन्दुल क्षेत्र में किराना व्यवसायी के पास एक्सपायरी मैदा, सूजी, इटली रवा, खम्मम को सीज कर सैंपलिंग करते हुए नोटिस जारी किया गया। विभिन्न व्यापारियों को कुल 12 नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान विधिक नमूना परीक्षण हेतु मधुसुदन स्वीट्स से काजू कतली, लखन होटल गीदम से बर्फी, बाके बिहारी मिष्ठान भण्डार गीदम से लड्डू, जेएमडी स्वीट्स गीदम से चाकलेट बर्फी कन्हैया स्वीट्स बचेली से कलाकंद, बाबा होटल बचेली से खोआ, देवभोग स्वीट्स से नारियल लड्डू, गुप्ता स्वीट्स, राजस्थान स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स कलाकंद, बर्फी, कजू कतली, बूंदी लड्डू, बताशा, पेठा का नमूना परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भी भेजा गया।
त्यौहारो को देखते हुए जिले में मिष्ठान भण्डारों का किया गया निरीक्षण
Previous Articleरबी के लिए राज्य के किसानों को 600 करोड़ का ऋण
Next Article जानिये अयोध्या में क्या है दीपावली की खास तैयारियां
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
