दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में लोगों को रोजगार दिलाने की एक नई पहल शुरू हुई है। जहां नवचेतना बेकरी का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 31 जनवरी 2021 में की गई थी। इसमें मुख्य रूप से मानव तस्करी, ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांग वर्ग के 6 लोंगों को रोजगार दिया गया है। इनके द्वारा इस बेकरी में केक, कुक्कीस, पेस्ट्री इत्यादि बनाई जाती है। बेकरी से न सिर्फ उन्हें रोजगार मिला है बल्कि उनके जीवन मे भी सकारात्मक सुधार आया है, और सम्मानपूर्वक अपनी जीवन यापन कर रहे हैं। काम देने के पूर्व उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है, जिससे बेहतर तरीके से वे कार्य कर रहे हैं। बेकरी में तैयार किये गए उत्पाद ब्रेड, बिस्किट और केक स्थानीय उपज से उत्पाद तैयार किया जाता है। जो कि बाकी जगहों से मिलने वाले उत्पाद के मुकाबले स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अब तक नवचेतना बेकरी द्वारा 3 लाख 50 हज़ार 981 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित हुआ है। दंतेवाड़ा जिले में बेरोजगारों को रोजगार देने और स्थानीय उपज को बाजार में बिक्री कराने प्रशासन की पहल निश्चित ही गरीबी उन्मूलन की दिशा में लाभदायक सिद्ध होगा। ट्रांसजेंडर, दिव्यांग लोगों को अपनी आजीविका चलाने के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है मुख्य रूप से ट्रांसजेंडर जिनका जीवन अत्यंत मुश्किल भरा होता है। पैसे कमाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अपनी पहचान को स्वीकारने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। परन्तु अब समाज और शासन के समर्थन और मदद से उनके जीवन मे बदलाव आया है। दिव्यांगों, ट्रांसजेंडर को रोजगार के अवसर प्रदान किया गया है। एक बेहतर राष्ट्र व समाज के लिए विभिन्न वर्गों में समानता अनिवार्य है। अब इन्हें भी रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस पहल की शुरुआत होने से दिव्यांग युवाओं को रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराया गया है। हर वर्ग के लोगों को यहां पर रोजगार प्रदान किया गया हैं। साथ ही सभी के लिए एक समान अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। बेकरी में कार्य कर वे संतुष्ट है। अब उनके काम को सराहा जा रहा है साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है और लगातार बेहतर कार्य करने की कोशिश की जा रही है। सभी मेहनत, लगन और मन लगाकर अपना काम कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version