रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के आध्यात्मिक गुरु पंडित अरुण महाराज जी चौबे ने समस्त लोगों को दीपावली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में अपने शिष्यों को भरपूर आशीर्वाद देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। साथ ही गुरु महाराज ने अपने संदेश के माध्यम से दीपावली महत्ता भी बतलाया। उन्होंने बताया कि दीवाली भारत का सबसे महत्वपूर्ण और मशहूर त्यौहार है। जो पूरे देश में साथ-साथ हर साल मनाया जाता है। रावण को पराजित करने के बाद, 14 साल के निर्वासन के लंबे समय के बाद भगवान राम अपने राज्य अयोध्या में लौटे थे। लोग आज भी इस दिन को बहुत उत्साहजनक तरीके से मनाते हैं। भगवान राम के लौटने वाले दिन, अयोध्या के लोगों ने अपने घरों और मार्गों को बड़े उत्साह के साथ अपने भगवान का स्वागत करने के लिए प्रकाशित किया था।
आध्यात्मिक गुरु पंडित अरुण महाराज जी चौबे ने दी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
