पंचांग के अनुसार 5 नवंबर 2021, शुक्रवार को कार्तिक मास का शुक्ल पक्ष आरंभ हो रहा है. कार्तिक मास 19 नवंबर 2021 को समाप्त होगा. हिंदू धर्म में कार्तिक मास को महत्वपूर्ण महीना माना गया है. कार्तिक शुक्ल पर में ग्रहों के अधिपति का राशि परिवर्तन भी हो रहा है. शुक्ल पक्ष में ग्रहों की चाल इन राशियों को सबसे अधिक प्रभावित करनी जा रही है. आइए जानते हैं इन राशियों का राशिफल.
वृषभ राशिफल- 5 नवंबर से 19 नवंबर तक का समय आपके लिए कुछ मामलों में चुनौती पूर्ण रहने वाला है. इसलिए कार्तिक शुक्ल पक्ष में सेहत और धन के मामले में विशेष ध्यान देना होगा. यदि कोई पुराना रोग है तो इस दौरान सावधानी बरतनी होगी. सांस से संबंधित परेशानी हो सकती है.
कर्क राशिफल – मानसिक तनाव की स्थिति महसूस कर सकते हैं. वाद विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें. प्रतिद्वंदी सफलता में बाधा पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं. जॉब और बिजनेस में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है.
सिंह राशिफल- 5 से 19 नवंबर तक का समय सिंह राशि वालों के लिए विशेष. इस दौरान सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने में दिक्कत आ सकती है. छिप हुए शत्रु भी हानि पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं. किसी साजिश का भी शिकार हो सकते हैं, इसलिए विशेष सावधानी बरतें. विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें.
वृश्चिक राशिफल – कार्तिक शुक्ल पक्ष में सबसे बड़ा राशि परिवर्तन आपकी राशि ही राशि में हो रहा है. 16 नवंबर को सूर्य का गोचर आपकी राशि में होने जा रहा है. वृश्चिक राशि में पाप ग्रह केतु पहले से ही विराजमान हैं. इस दौरान धन से जुड़े मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी. क्रोध और अहंकार से बचना होगा.
मकर राशिफल-कार्तिक शुक्ल आपके लिए महत्वपूर्ण है. गुरु और शनि की युति आपकी राशि में बनी हुई है. धन की कमी के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने में बाधा का सामना करना पड़ सकता है. वाणी दोष की स्थिति बन सकती है जिससे संबंध प्रभावित हो सकते हैं. इससे बचने का प्रयास करें.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version