प्रेम विवाह को लेकर लोगों का अपना-अपना नजरिया है, और इसको लेकर अलग-अलग विचार भी है। लेकिन हम जो बताने जा रहे है वह एक प्रेम विवाह का दुखद अंत है। हुआ यूं कि पति ने पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। घटना हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना गांव की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पति पर हत्या का आरोप है। शुक्रवार शाम को एक महिला का शव गांव मदीना से गांव भंडेरी रास्ते के खेत में बने एक मकान में पड़ा था। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक महिला की पहचान नीतू के रूप में हुई है। मृतका नीतू ने दो साल पहले पहले पति की मौत के बाद गांव मदीना के दिनेश से दूसरी बार लव मैरिज की थी। नीतू ने पहले पति सुंदर दिल्ली निवासी की मौत के बाद दिनेश से संपर्क में आई थी। दिनेश के साथ नीतू के पहले पति के तीन बच्चे थे, बच्चों को साथ रखने को लेकर विवाद हुआ। इसी के चलते दिनेश ने अपनी पत्नी की चाकू व पत्थर मार कर हत्या दी। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Previous Articleइधर लोन नहीं चुका पा रही थी मां, उधर बेटी की आंखें हुई चार…!
Next Article भाई दूज के दिन ऐसे गई चार बहनों के इकलौते भाई की जान
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
