इंदौर में दीपावली के दूसरे दिन यानी धोक पड़वा पर दिल दहला देने वाला एक संगीन मामला सामने आया है. इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बेटी के साथ उसके पिता और पड़ोस में ही रहने वाले किराएदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है. बताया जा रहा है कि मार्च 2021 से ही पिता पड़ोसी के साथ मिलकर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था, जिसके बाद बेटी गर्भवती हो गई. डरी सहमी मासूम ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर अपनी दादी के साथ खजराना थाने पर जाकर अपने पिता और पड़ोसी किराएदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर पिता और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के साथ इस साल के मार्च माह से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. लिहाजा, पुलिस ने पीडि़ता की मानसिक स्थिति को समझते हुए महिला पुलिस से काउंसलिंग भी कराई है. खजराना थाना प्रभारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी पिता और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version