इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी की हत्या के इरादे से उनके आवास पर रविवार तड़के हथियारबंद ड्रोन से हमला किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में प्रधानमंत्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह सुरक्षित हैं. इस हमले ने पिछले महीने हुए संसदीय चुनाव परिणामों को ईरान समर्थित मिलिशिया (लड़ाके) द्वारा अस्वीकार किये जाने से उपजे तनाव को और बढ़ा दिया है. इराक के दो अधिकारियों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि बगदाद के बेहद सुरक्षित ‘ग्रीन जोनÓ क्षेत्र में हुए हमले में प्रधानमंत्री के सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री अल-कदीमी ने ट्वीट किया, देशद्रोह के रॉकेट वीर सुरक्षा बलों की दृढ़ता और दृढ़ संकल्प को हिला नहीं पाएंगे. उन्होंने लिखा, मैं ठीक हूं और अपने लोगों के बीच हूं. ईश्वर का शुक्र है. एक बयान में सरकार ने कहा कि ड्रोन से अल-कदीमी के आवास पर हमला करने की कोशिश की गई. सरकार ने बताया, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह ठीक हैं. बगदाद के निवासियों ने ‘ग्रीन जोनÓ की तरफ से धमाके और गोलियों की आवाज सुनी, इस क्षेत्र में विदेशी दूतावास और सरकारी कार्यालय हैं. सरकारी मीडिया द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हत्या के प्रयास के तहत विस्फोटकों से लदे ड्रोन के जरिए प्रधानमंत्री के आवास को निशाना बनाया गया. बयान में कहा गया, सुरक्षा बल इस असफल प्रयास के संबंध में आवश्यक कदम उठा रहे हैं.
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
