इस भागदौड़ भरी जिंदगी में किसके साथ कब क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता। अब देखो न यहां पर तौलिया एक महिला की मौत का कारण बन गया। हुआ यूं कि पति ने नहाने के बाद पत्नी से तौलिया मांगा, इस पर पत्नी ने थोड़ा इंतजार करने को कहा तो इतने में पति का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया। और उसने अपनी पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। घटना मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर थाना के हीरापुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक जब राजकुमार ने पुष्पा से तौलिया मांगा तब वह किचन में बरतन धो रही थी और उसने राजकुमार को थोड़ा इंतजार करने को कहा था. लेकिन राजकुमार को इतना गुस्सा आया कि उसने फावड़े से पुष्पा के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान जब उनकी 23 वर्षीय बेटी ने अपने पिता को रोकने की कोशिश की तो राजकुमार ने उसे भी बहुत मारा। शनिवार को मृतका पुष्पा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बाद में रविवार को उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version