बालोद। जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोहारडीह में फूड पायजनिंग की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान में लिया और जांचव प्रभावितों का उपचार के निर्देश दिए। खण्ड चिकित्सा अधिकारी गुरूर डा. जी.आर.रावटे ने बताया कि ग्राम बोहारडीह में डायरिया, दस्त के बचाव हेतु संपूर्ण ग्राम में गृह भ्रमण कर जानकारी लिया गया। प्रभावित व्यक्तियों को चिकित्सकीय दल के द्वारा प्राथमिक शाला में अस्थायी कैम्प लगाकर स्वास्थ्य सेवाए दी गई। उन्होंने बताया कि कुल 51 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर में वयोवृद्ध तीन मरीज आवश्यक देखभाल हेतु भर्ती हैं। सामान्य प्रभावित व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार कर स्वास्थ्य शिक्षा दी गई है तथा क्लोरिन टेबलेट वितरण किया गया। प्रभावित क्षेत्र के जल स्त्रोतों का चलित प्रयोगशाला द्वारा पानी का सैंपल लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी प्रभावितों की स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य है।
एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा ने बताया कि ग्राम बोहारडीह निवासी रूखमणी यादव के यहा 03 नवम्बर 2021 को मृतक भोज रखा गया था। जांचऔर पूछताछ करने पर यह पाया गया कि रूखमणी यादव के वार्ड के लोग ही फूड पायजनिंग से प्रभावित हुए हैं तथा मृतक भोज में सम्मिलित रिश्तेदारों को फूड पायजनिंग जैसी समस्या नहीं हुई है। एस.डी.एम. श्रीमती वर्मा ने बताया कि तत्संबंध में ग्राम बोहारडीह के प्रभावित वार्ड में पी.एच.ई. बालोद के द्वारा वाटर सैम्पल लिया गया है।  

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version