शायद इस महिला को नहीं पता था कि छठ पूजा के दिन पति से नई साड़ी खरीदने की बात कह रही है वही उसकी मौत का कारण बन जायेगा। हुआ यूं कि पत्नी ने अपने पति से नई साड़ी खरीदने की बात कही तो उसके पति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर डाली, और इस तरह से उस महिला के लिए नई साड़ी मौत का कारण बन गया। मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया का है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेते हुए लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बरहज थाना के पैना गांव के पूरब पट्टी के रहने वाले नरेंद्र तिवारी की शादी अनुराधा से चार वर्ष पूर्व हुई थी, उनकी एक वर्ष की बेटी है जो दिव्यांग है। वे स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। कल देर शाम पत्नी ने छठ के लिए साड़ी खरीदने के लिए कहा, जिस पर विवाद होने लगा। पुलिस के मुताबिक, अनुराधा का विवाद पति से कुछ दिन से चल रहा था, क्योंकि वह अपने भाई के 19 नवम्बर को होने वाले तिलकोत्सव के लिए भी खरीदारी के लिए बार-बार कह रही थी, लेकिन नरेंद्र अनसुना कर रहा था, कल जब नरेंद्र ने अपने लिए कपड़े खरीदे और अनुराधा के लिए नहीं तो अनुराधा का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, वह पति से झगडऩे लगी, उसने अपने मायके बात करने के लिए पति का मोबाइल मांगा तो पति ने नहीं दिया और मोबाइल छिपा दिया, जिस पर दोनों में झगड़ा इस कदर हुआ कि तैस में आये नरेंद्र ने पिता की लाइसेंसी एकनली बन्दूक निकाली और गोली मार दी, अनुराधा ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया।
छठ पूजा के दिन नई साड़ी बनी महिला की मौत का कारण!, जानियें क्या है मामला..?
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
