अब तक की जो सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है वो यह है कि गहलोत सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रियंका गांधी के साथ बैठक कर चुके हैं। राहुल गांधी के घर पर प्रियंका गांधी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी अजय माकन और ष्टरू अशोक गहलोत मौजूद रहे। दिल्ली में नहीं होने की वजह से राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सभी नेताओं ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नेताओं के नामों पर चर्चा की। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में सचिन पायलट समर्थकों की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। बैठक के बाद राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है। बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार, 2023 विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। आगे का रोडमैप क्या हो इस पर चर्चा की है। हम किस प्रकार 2023 में फिर से सत्ता में वापसी कर सकते हैं? उपचुनावों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर बात हुई है। बहुत सी बातों में कंफ्यूजन दूर हुआ है। मंत्रिमंडल विस्तार में सचिन पायलट खेमे को जगह देने का फार्मूला भी तय होना है। अजय माकन के कंफ्यूजन दूर होने वाले बयान को पायलट कैंप के नेताओं को मंत्री बनाने और राजनीतिक नियुक्तियों में जगह देने पर सहमति बनने से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version