कबीरधाम। जिला अस्पताल के मरीजों की सेवा व सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप मरीज या परिजन को मानसिक परेशानी देने वाली इलाज के लिए लाखों रुपये खर्च करने जैसी विवशता खत्म हो गई है। जिला अस्पताल में जरुरतमंद मरीजों को अब मुफ्त वेंटिलेटर सेवा का भी लाभ मिलने लगा है।
मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा व सुविधा प्रदान करने के लिए शासन और जिला प्रशासन के द्वारा प्राथमिकता के साथ हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की ओर से भी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती, चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती, ग्रामीण क्षेत्रों में सेकेंड एएनएम की भर्ती या अन्य स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी के रिक्त पदों की भर्ती के रूप में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। यही नहीं, कोविड काल में जीवनदायी दवाओं व ऑक्सीजन की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखना भी कबीरधाम जिले की उपलब्धि मानी जा रही है। इसी तरह वेंटिलेटर सेवा भी शुरू की गई है। इन प्रयासों के परिणाम स्वरूप जिले में कोविड नियंत्रण से लेकर जरूरतमंद मरीजों को अब मुफ्त वेंटिलेटर सेवा भी मिल रही है।
जिला अस्पताल में अब आईसीयू बिस्तर बढ़ाने की तैयारी
इस संबंध में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीसी प्रभाकर ने बताया, जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा द्वारा बैठकों के माध्यम से जिला अस्पताल में मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसी के अनुरूप कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था के बाद अब आईसीयू में दो बिस्तर बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। सीएस डॉ. प्रभाकर ने बताया, जिला अस्पताल में जटिल प्रसव प्रकरणों का सीजर, स्त्री रोग, हड्डी रोग संबंधी जटिल ऑपरेशन, परिवार नियोजन अंतर्गत नसबंदी, मोतियाबिंद ऑपरेशन, जटिल दांत रोगों की तमाम समस्याओं का उपचार कर रहे हैं। राज्य शासन की बेहतर हमर लैब योजना के तहत रक्त परीक्षण की सेवाएं भी अनवरत बढ़ाई जा रही है। पूर्व में जिला अस्पताल में 48 प्रकार की रक्त जांच की जा रही थी, इन्हें बढ़ाकर 69 कर लिया गया है। निकट भविष्य में इसे और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह पूर्व की अपेक्षा जिला अस्पताल में ओपीडी भी बढ़ाई गई है।
इंहा भी उहि सब सुविधा मिलत हे
जिला अस्पताल की सेवा व सुविधा से प्रभावित एक मरीज के परिजन ने बताया, मोर भाई ल अचानक लकवा के अटैक आगे। हमन रायपुर के निजी अस्पताल में 4 दिन में 2 लाख खर्चा कर डरेन फेर हालात में खास सुधार नई होइस, वापस कबीरधाम (कवर्धा) आके जिला अस्पताल में भर्ती कराएन। इंहा भी उहि सब सुविधा मिलत हे, जेन लाखों खर्ज करके प्राइवेट में मिलत रहीस हे। सरकार जनता के हित में सोचत हे, हमर दुआ हे शासन अउ जिला प्रशासन, सिविल सर्जन सर सब अइसने सेवा बढ़ावत रहंय। यह साफगोई कबीरधाम विकासखंड के ग्राम महराटोला निवासी 52 वर्षीय रामकुमार कौशिक से संबंधित है, जिन्हें गत महीने लकवा ने अपनी चपेट में ले लिया। इनके पुत्र जितेंद्र कौशिक व भाई रामफल कौशिक इनकी देख-रेख कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version