एक चार महिलाओं को डेट कर रहा था, असलियत पता चलने पर चारों महिलाएं एक साथ युवक के घर आ धमकी। यह नजारा देख युवक अचानक से हड़बड़ाया और एक कमरे जाकर जहर खा लिया। युवक ही हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन खतरे से बाहर है। मामला पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के जोरपटकी गांव का है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कूचबिहार के जोरपटकी गांव में स्थानीय मेडिकल स्टोर में काम करने वाला शख्स अपने घर जैसे पहुंचा, तो वहां उसे उसकी चार गर्लफ्रेंड एक साथ मिली। इन चारों को वह एक ही समय पर एक साथ डेट कर रहा था। इसकी भनक चारों को लगी तो चारों ने एक-दूसरे से संपर्क किया और शख्स के घर पहुंच गईं। इसके बाद चारों ने शख्स के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। बात काफी बढ़ गई इसके बाद प्रेमी अचानक घर के अंदर गया और उसने जहरा खा लिया। आनन-फानन में पड़ोसी उसे लेकर माथाभंगा हॉस्पिटल पहुंचे, जहां से उसे कूचबिहार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस मामले में चारों गर्लफ्रेंड ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
4 महिलाओं को एक साथ देख हड़बड़ाया युवक, और हड़बड़ी में हो गई गड़बड़ी…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

