मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की छात्रा के साथ उसकी पहचान वाले ने अपने जीजा, दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया है। घटना नूरगंज सेवा नगर में अप्रैल 2021 की है। उस समय तो डर और बदनामी के चलते पीडि़त छात्रा चुप रही, लेकिन अब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर बुलाने लगे और विरोध करने पर उसे बदनाम कर रहे थे। परेशान होकर छात्रा ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद वह परिवार के साथ ग्वालियर थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है। साथ ही चारों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बाकी अभी 2 फरार हैं। दरअसल, उपनगर ग्वालियर के सेवा नगर नूरगंज मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय 10वीं की छात्रा है। अप्रैल 2021 में जब कोविड चरम पर था तो लॉकडाउन लगा हुआ था। एक दिन शाम को गली से कपड़े के बैग की चेन सही कराने वाला आवाज लगाते हुए निकला। छात्रा को अपनी एक जैकेट की चेन सही करानी थी। उसने देखा तो फेरी वाला पास की गली तक पहुंच गया था। यहां वह पहुंची तो उसे उसका एक दोस्त अनिल यादव मिला। उसने बताया कि पास ही नूरगंज में उसकी बुआ रहती हैं। चेन सही करने वाला वहीं गया है, इसके बाद वह छात्रा को अपने साथ बुआ के घर ले गया। वहां जब छात्रा पहुंची तो अंदर अनिल का जीजा शेरसिंह मीणा निवासी भरतपुर राजस्थान, दो दोस्त लालू उर्फ देवीसिंह जाटव, नीरज जाटव निवासी सेवा नगर खड़े थे। रूम में जबरन छात्रा के कपड़े उतार दिए और सबसे पहले शेरसिंह राणा ने दुष्कर्म किया, इसके बाद अनिल यादव और उसके दोनों दोस्तों ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म करने के बाद यह कहते हुए छोड़ दिया कि किसी को कुछ बताया तो हत्या कर देंगे। इस घटना के बाद नाबालिक काफी डर गई थी, साथ ही बदनामी के डर से उसने घर पर किसी से कुछ नहीं कहा और चुप रही। इससे आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई। आरोपी अब उसे ब्लैकमेल करने लगे। नाबालिक को फिर अपने रूम पर बुलाने के लिए कॉल करने लगे, जिससे वह घबरा गई। जब उसने आने से मना किया तो उसे बदनाम करने लगे, जिससे वह काफी आहत हो गई थी और उसने मामले का जिक्र अपनी मां से किया, जिस पर मां ने पूरी घटना से छात्रा के पिता के अवगत कराया और शनिवार को ग्वालियर थाने पहुंचे। छात्रा के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही 2 अन्य आरोपियों की तलाश की शुरू कर दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version