देवर की एक जिद के कारण एक अस्पताल में जमकर हंगामा मचा रहा। हुआ यूं कि अस्पताल में भर्ती भाभी से मिलने पहुंचे देवर ने अपने बड़े भाई की साली से याने कि भाभी की बहन से जिद करने लगा, वह बकायदा हाथों में मंगलसूत्र और सिंदूर लेकर पहुंचा था और इसी जिद के चलते वह अस्पताल की छत पर चढ़ गया। इस दृश्य के बाद अस्पताल का माहौल हंगामेदार रहा। झारखंड के सरकारी अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी से मिलने आया युवक तो वहां मौजूद भाभी की बहन से शादी की जिद करने लगा और हाथों में मंगलसूत्र और सिंदूर लेकर हॉस्पिटल के छत पर चढ़ गया. लड़का शादी नहीं करवाने पर आत्महत्या की धमकी देने लगा तो पूरे हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई. कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक लड़का हॉस्पिटल के छत पर चढ़कर अपने भाई की साली से शादी की जिद कर बैठा. हालांकि काफी मशक्कत के बाद अस्पताल में तैनात जवानों एवं युवक के परिजनों ने उसे नीचे उतारा. बताया जा रहा है कि युवक गम्हरिया के सतबोहनी का रहने वाला है. उसके भाई की पत्नी यानी युवक की भाभी को प्रसव पीड़ा के बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसे देखने अपनी मां के साथ युवक भी पहुंचा था.
भाई की साली से शादी करने की जिद
इसी दौरान युवक अस्पताल के छत पर चढ़ गया और अपने भाई की.साली से शादी करने की जिद ठान बैठा. यहां तक कि युवक अपने साथ मंगलसूत्र और सिंदूर भी लेकर पहुंचा था. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया. वैसे थोड़ी देर के लिए अस्पताल में मौजूद जवान, युवक के परिजन और लोग थोड़ी देर के लिए सकते में आ गए.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version