एक महिला ने अपनी मर्जी से दूसरी शादी की तो उससे 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने का समाज ने तुगलकी फरमान सुनाया है। समाज का यह तुगलकी फरमान सुनकर पीडि़तों का जीना मुहाल हो गया है, इस संबंध में पीडि़तों ने पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाई है। मामला राजस्थान के बाड़मेर का है। पीडि़ता ने एसपी को दुखड़ा सुनाया और आरोप लगाया कि तिलोकराम समेत समाज के पंच-पटेल ने जीना मुहाल कर दिया है। पीडि़ता के मुताबिक करीब 18 महीने पहले उसने दूसरी शादी की थी। पीडि़ता के मुताबिक उसके पहले पति ने बेटी के साथ रेप किया और इस मामले में वो जेल में है। बेटी के साथ रेप के बाद उसने पहले पति से तलाक लेकर 18 महीने पहले अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर ली। उसकी दूसरी शादी के बाद लगातार समाज के पंच और पटेल समाज दूसरी शादी पर आपत्ति जता रहे थे. महिला ने कहा कि पिछले महीने की 17 तारीख को हमारे खिलाफ 35 से ज्यादा पंचों ने पंचायत बुलाई और हमें भी बुलाया और 11 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। पीडि़ता के पति ने भी पंच-पटेल पर जीना मुहाल करने का आरोप लगाया और कहा कि हमारा जीना बेहाल हो चुका है। हम 11 लाख रुपये नहीं भर पा रहे इसलिए हमें समाज से बाहर कर दिया गया है। हमारे घर पर कोई आ या जा नहीं सकता। इस बारे में हमने 17 तारीख को ही सेड़वा थाने में मामला दर्ज करवाया था लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बाद हमने बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी बात रखी है. हमें जान का भी खतरा है। इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के अनुसार प्रेमी युगल ने अपनी मर्जी से शादी की थी लेकिन समाज के पंच पटेलों ने समाज से बहिष्कृत कर दिया है। ऐसा मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version