
रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी कनौजिया का निधन हो गया। उनके निधन पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, राष्ट्रीय महासचिव यूपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने श्रद्धांजलि दी है। विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा दुख की इस घड़ी में महासभा परिजनों के साथ है।