सेंटियागो. चिली के लॉस एंजेल्स शहर में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिस पर आसानी से किसी को भरोसा भी नहीं हो रहा है. यहां एक शख्स ने अपनी 80 साल की मां के साथ न सिर्फ रेप किया बल्कि उसे इतना पीटा कि महिला की कई हड्डियां भी टूट गईं. पड़ोसियों को इस बात की भनक न लगे इसलिए इस शख्स ने अपनी मां को एक सेप्टिक टैंक में बंद कर दिया. डेली स्टार में छपी खबर के मुताबिक इस 56 वर्षीय शख्स को लगा था कि उसकी मां की मौत हो गयी है लेकिन वह बच गयीं. जब ये शख्स घर पर नहीं था तो महिला किसी तरह सेप्टिक टैंक से बाहर निकली और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. जब इस शख्स को पुलिस के आने की जानकारी मिली तो ये खुद जाकर उसी सेप्टिक टैंक में छुप गया और बड़ी मुश्किल से इसे निकाला गया. महिला ने बताया कि उसका बेटा शराबी है और अक्सर नशे में मारपीट करता है. बीते शनिवार को सारी हदें पार हो गयीं और इस शख्स ने अपनी मां का ही रेप कर दिया. जब मां ने बचने की कोशिश की तो इसने न सिर्फ उनकी पिटाई की बल्कि सेप्टिक टैंक में बंद कर दिया. शख्स जब खुद सेप्टिक टैंक में छुपने की कोशिश कर रहा था तो फिसल कर गिर गया और उसे काफी चोट आई है. फिलहाल आरोपी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पुलिस ने बताया कि इस शख्स पर पहले भी मारपीट और ड्रग्स से जुड़े कई केस दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है. अगर ये आरोप साबित होते हैं तो आरोपी को 17 साल की जेल हो सकती है. (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version