
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा द्वारा शुभाष चौक (निहारिका) में महारानी लक्ष्मीबाई जी की 193 जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में परिषद द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं 60 फीट की महारानी लक्ष्मी बाई का रंगोली बना कर 2500 दीप प्रज्वलित की गई। साथ ही मंचीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता डॉक्टर श्रीमती अर्चना दीवान, प्रांत क्रीड़ा प्रमुख अभाविप विराट दिवेदी रहे। सैकड़ों की संख्या में निकाली गई शौर्य यात्रा सुभाष चौक से घंटाघर, महाराणा चौक, बुधवारी चौक, आईटीआई चौक, कोसाबाड़ी चौक होते हुए पुन: सुभाष चौक पहुंची। तत्पश्चात 2500 दीप प्रज्जवलित की गई तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक के जिला संघचालक किशोर बूटोलिया, जिला कार्यवाहक कैलास नाहक मुख्य रुप से उपस्थित रहे।