राजधानी भोपाल में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पिता अपनी बेटी की लव मैरिज से इतनी नाराज हुआ कि उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे मारकर फेंक दिया। वहीं दूसरी ओर भोपाल के रातीबाड़ी में पत्नी के साथ दुष्कर्म, हत्या की खबर से सीहोर में पति इतना दुखी हुआ कि उसने खुदकुशी कर ली। सीहोर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, कालापीपल, सीहोर का रहने वाला 21 साल का युवक रायपुर में टेंट में काम करता था। उसने डेढ़ साल पहले भोपाल की रातीबाड़ी की युवती से लव मैरिज की थी। 15 नवंबर को उसकी पत्नी बीमार बेटे को लेकर अपने माइके गई। जहां उसके बेटे की मौत हो गई। इतना ही नहीं बेटी की लवमैरिज से नाराज पिता ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और उसे मार डाला। इस बात से दुखी युवक ने शुक्रवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ दिन पहले रातीबड़ पुलिस को समसगड़ के जंगलों में एक महिला और बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस की जांच में महिला की पहचान बिलकिसगंज निवासी 25 साल की युवती के रूप में हुई। पुलिस ने गहराई से जांच की तो खुलासा हुआ कि युवती की हत्या सगे पिता कमल ने गला घोंट कर की है वो भी दुष्कर्म के बाद। इस मामले में पिता कमल ने हत्या करने की बात कबूल भी कर ली। पिता ने बताया कि वह खेती करता है। बेटी ने डेढ़ साल पहले समाज से बाहर एक लड़के से लव मैरिज की थी। वह रायपुर अपने पति के साथ भाग गई थी। बेटी के इस कदम से समाज में उनकी बहुत बदनामी हुई। वह बेटी से इसका बदला लेना चाहता था। दीपावली के दिन बेटी अपने 8 महीने के बच्चे के साथ रातीबड़ में बड़ी बेटी के यहां रहने आई। उसका बच्चा बीमार था उसे निमोनिया था। इसी बीच पता चला कि छोटे बच्चे की मौत हो गई है। इस बात का बहाना बनाकर पिता अपने बेटे समेत बेटी के पास पहुंचे और बच्चे का शव दफनाने के बहाने बेटी और उसके मृत बेटे को बाइक पर समसगढ़ के जंगल ले आए। आरोपी कमल ने पुलिस को बताया कि वहां जाकर उसने बेटे को सड़क पर खड़ा कर दिया। वह बेटी और नातिन के शव को जंगल के अंदर एक नाले के पास ले गया। बेटी को अकेला देख उसका खून खौल गया। उसने बेटी से पूछा कि एक बार बता दे कि उसने भागकर शादी क्यों की। लेकिन बेटी चुप रही। फिर उसने अपशब्द बोलते हुए पूछा कि बेटी के साथ रेप किया। रेप करने के बाद उसने बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के शव नाले में फेंककर बेटे के साथ घर आ गया। घटना के बाद बड़ी बेटी को भी बता दिया था कि छोटी को मार दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version