नौकरी/व्यवसाय और पढ़ाई में सफलता पाने के लिए वास्तु के अनुसार भी कुछ उपाय किए जाते हैं। परिस्थिति और ग्रहों की चाल के अनुसार अनेकों उपाय ज्योतिषियों के द्वारा बताये जाते हैं। इन्ही उपायों में से एक है सात सफेद घोड़ों की तस्वीर का घर/व्यवसाय में लगाना। वास्तु में हर एक चीज का अपना एक स्थान और दिशा होती है। वास्तु के मुताबिक चीजें नहीं होने से उनके दुष्प्रभाव भी देखे जा सकते हैं। ऐसे ही कुछ खास चित्रों को घर में लगाने से बेहद लाभ मिलता है। सफेद घोड़े की तस्वीर ऊर्जा से भरपूर होती है और यह आपकी क्षमता को बढ़ाने की क्षमता रखती है। इस तस्वीर को घर में लगाने से वास्तु दोष पैदा होने की स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती है।
1.सात सफेद दौड़ते हुए घोडों की तस्वीर वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाने सफलता को गति मिलती है।
2.दौड़ते हुए सफेद घोड़ों की तस्वीर में खासतौर पर 7 घोड़ों का होना जरुरी है। ऐसी तस्वीर लगाना तरक्की पाने के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है साथ ही सात का अंक भी ज्योतिष के मुताबिक शुभ माना जाता है।

  1. इस फोटो में 7 घोड़ों के ही होने के पीछे तर्क दिया गया है कि इंद्रधनुष के 7 रंग, सप्त ऋषि, शादी के सात फेरे, सात जन्म को हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। यह अंक प्राकृतिक और सार्वभौमिक माना गया है।
    4.वैसे ऐसी तस्वीर को घर और ऑफिस में कहीं पर भी लगा सकते हैं लेकिन इसे घर की पूर्व दिशा में लगाने से अधिक लाभ मिलता है। घर में प्रवेश करने के साथ ही आगंतुक की पहली नजर इस तस्वीर पर जानी चाहिए।
  2. जिस प्रकार से लोग अपने घरों में घोड़े की नाल को बुरी नजर से बचाने के लिए लगाते हैं। उसी प्रकार इस तस्वीर को घर में लगाने से जल्दी ही अच्छी नौकरी, नौकरी में प्रोमोशन और सामाजिक मान-सम्मान के अलावा धन लाभ का भी योग बनता है।
    6.दौड़ते हुए घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक हैं। जो व्यक्ति को उसके कार्यक्षेत्र में तरक्की और सफलता दिलाते हैं।
    7.भूलकर भी घर में अकेले घोड़े के तस्वीर ना लगाएं, क्योंकि ऐसा करने से प्रभाव विपरीत पड़ सकता है। धन मार्ग भी प्रभावित होता है।
  3. 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर करियर में ग्रोथ लाती हैं। ऐसे में पढ़ाई करने वाले बच्चों को भी अपने कमरे में ऐसी तस्वीर लगाने से लाभ मिलेगा।
    9.ऑफिस या कार्य स्थल पर दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है।
    10.ध्यान रखें कि घोड़ों में सिर्फ सफेद रंग के घोड़ों की ही तस्वीर ज्यादा शुभ मानी जाती है और यह अधिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version