रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। इसके बाद बुधवार से आचार संहिता लागू कर दी गई है। 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। जबकि 23 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके लिए एक हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार 4 नगर निगम सहित 15 शहरों में नई सरकार को चुना जाना है। नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह इसकी आधिकारिक घोषणा की है। प्रदेश के 15 शहरों में आम चुनाव कराया जाएगा। इनमें नगर पालिका निगम बिरगांव, भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा का चुनाव मुख्य है। उसके अलावा नगर पालिका सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल और खैरागढ़ में नई शहरी सरकार चुना जाना है। प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम नगर पंचायतों में भी आम चुनाव होगा। जारी निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक मतदान-20 दिसंबर, मतगणना-23 दिसंबर, नामांकन फार्म-27 नवंबर से 3 दिसंबर तक, नाम वापसी 6 दिसंबर तक।
नगरीय निकाय चुनाव : मतदान की तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू
Previous Articleमुख्यमंत्री ने ‘चिराग’ परियोजना का किया शुभारंभ …
Next Article कामकाजी महिलाओं की इस समस्या का हो गया समाधान
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

