रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त कृृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अन्य संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया। कृषि महाविद्यालय रायपुर में कुलपति डाॅ. एस.एस. सेंगर के मुख्य आतिथ्य में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. सेंगर ने सभी उपस्थितजनों को भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा रखने तथा संविधान में वर्णित कर्तव्यों एवं अधिकारों के निर्वहन की शपथ दिलाई। डाॅ. सेंगर ने भारतीय संविधान के निर्माता डाॅ. भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्यस्मरण किया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय रायपुर के प्रभारी अधिष्ठाता डाॅ. एस.बी. गुप्ता, अधिष्ठाता छात्रकल्याण डाॅ. जी.के. श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. पी.के. सांगोड़े, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पी.एल. जाॅनसन सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में मना संविधान दिवस, कुलपति डाॅ. सेंगर ने भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

