सूरजपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नवंबर 2021 से शुरू विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने वाले नए मतदाताओं के लिए लकी ड्रा निकाला जाएगा। लकी ड्रा नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन नम्बर को आधार मानकर निकाला जायेगा। लकी ड्रा राज्य स्तर पर निकाला जाएगा। प्रत्येक जिले से एक नए मतदाता का लकी ड्रा में चयन किया जाएगा तथा चयनित मतदाता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा इसलिए इस विशेष अभियान का हिस्सा बनने के लिए निकटतम मतदान केंद्र पर या ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर, नए मतदाता बन लकी ड्रा प्रतियोगिता में विजेता बनने का सम्मान प्राप्त कर सकते है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version