देशी जीराफुल, कुल्थी दाल, शहद, ए-टू घी, हर्बल साबुन,
लेमन टी जैसे उत्पादों की बिक्री से मिले 3 लाख रुपये से ज्यादा

कोरिया। केन्द्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं ट्राईबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवल्पमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में 16-30 नवम्बर तक आयोजित ट्राईब्स इंडिया महोत्सव के तहत कोरिया जिले ने कृषि उत्पादों के साथ प्रदर्शनी लगाकर उपस्थिति दर्ज की है। महोत्सव में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक इंजि. कमलेश कुमार सिंह के साथ जिले के किसान दिल्ली हाट बाजार में शामिल हुए है।
दिल्ली में कोरिया के कृषि उत्पादों की मांग बढ़ी है। इनमें देशी सुगंधित चावल जीराफुल, रानीकाजल, लोहन्दी, लालू, देशी चावल – केतकी, छिन्दमौरी, करहनी, खिरासार, नरपती, देशी दाल – अरहर, चना, कुल्थी, मूंग, मसूर इत्यादि, प्राकृतिक शहद – करंज, जंगली वन तुलसी, सरसों, संगध तेल- लेमनग्रास, सेट्रोनेला, पामारोजा, लेमनग्रास चायपत्ती, हस्तनिर्मित साबुन – लेमनग्रास एवं सिन्दुर, लेमनग्रास एवं हल्दी, पामारोजा एवं सिन्दुर, पामारोजा एवं हल्दी, अगरबत्ती- लेमनग्रास एवं सेट्रोनेला, शकरकन्द आटा, देशी गाय का ए-टू घी, डिटर्जेन्ट पावडर, मास्किटो रिप्लेन्ट, सूखा मशरूम एवं मशरूम पावडर, इत्यादि उत्पाद की बिक्री अच्छी हो रही है। किसान उत्पादक संगठन के द्वारा लगभग 5 से 6 लाख रुपये के उत्पादों की पूर्ति ट्राईफेड, हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं खादी ग्रामोद्योग को की गई है। आदि महोत्सव दिल्ली में लगभग 6 लाख से अधिक रुपये के उत्पादों की बिक्री अनुमानित है। लगभग 3 लाख रुपये से अधिक राशि के उत्पाद विक्रय किये जा चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले के आदिवासी किसानों को कृषि की नई तकनीक एवं आमदनी के नये साधन उपलब्ध कराने के साथ परम्परागत कृषि एवं अन्य फसलों की ऊपज लेमनग्रास की खेती, हल्दी, नारियल एवं औषधीय पौधों जैसे फसल लगाने प्रोत्साहित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन के सहयोग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के तकनीकी मार्गदर्शन में गठित किसान उत्पादक संगठन, कोरिया एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में सम्मिलित आदिवासी कृषकों से कच्चे कृषि उत्पादों, उद्यानिकी, संगध उत्पादों, मधुमक्खी पालन, देषी गाय का दूध इत्यादि को संग्रहण कर कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से स्थापित विभिन्न मूल्यवर्धन एवं प्रसंस्करण इकाइयों से कृषि उत्पाद की पैकिंग में गुणवत्ता प्रमाणिकरण के साथ भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ मर्यादित (जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा नई दिल्ली में 16-30 नवम्बर के आदि महोत्सव में देश भर से आये नागरिकों के समक्ष प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु उपलब्ध हो रहा है। मूल्यवर्धन एवं प्रसंस्करण उत्पादों से कोरिया जिले के कृषकों को न सिर्फ कच्चे उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है बल्कि उत्पादों को ट्राईफेड, खादी ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड इत्यादि के देश भर में स्थित सेल काउन्टर व ऑनलाईन भी विक्रय किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version