जशपुर। सर्व यादव समाज द्वारा ग्राम कण्डोरा कुनकुरी में गोकुल महोत्सव का भव्य आयोजन संत शिरोमणी श्री रामबालकदास जी महाराज जमडी आश्रम बालौद के मुख्यातिथ्य मे सम्पन्न हुआ। विदित हो कण्डोरा मे निर्मित राधाकृष्ण मंदिर मे भगवान राधाकृष्ण व बजरंग बली के मुर्ती स्थापित कर प्राणप्रतिष्ठा किया गया, वही मुठ्ठू भगत जी के प्रतिमा के अनावरण के साथ यादव समाज का भव्य सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में मंचासीन अतिथियों द्वारा संबोधित करते हुए समाज को संगठित रहकर शिक्षा व रोजगार से जुडने तथा नशा से नशामु पर जोर दिया गया। अपने उद्गार मे जिलापंचायत सदस्य श्रीमती धनमती यादव ने महिलाओं को संगठित होने के लिए उत्साहित करते हुए कहा कि नशामुक्त व शिक्षित समाज के लिए महिलाओं को संगठित होना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री डमरूधर यादव द्वारा किया गया, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती गोमती साय सांसद रायगढ, रायमुनि जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर, गणेश राम भगत पूर्व मंत्री छग, राजा विक्रमादित्य सिंह जुदेव, रानी जया सिंह जुदेव, रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज छग, श्रीमती धनमती यादव जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद कृष्णा राय, टी आर बारीक, आदि उपस्थित रहे। आयोजन में चंद्रदेव ग्वाला जिला अध्यक्ष सर्व यादव समाज जशपुर, तपेश्वर सिंह यादव प्रदेश मिडिया प्रभारी, त्रिलोचन यादव, रवि यादव , ईश्वर यादव, साखर यादव आदि सक्रिय रहे, वहीं हजारों की संख्या मे समाज के लोग उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version