रायपुर। राज्य सरकार द्वारा सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए अद्योसंरचना निर्माण के साथ ही सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले में सिंचाई क्षेत्र का रकबा बढ़ाने के लिए 5 करोड़ 86 लाख 48 रूपए के कार्य स्वीकृत किये गये हैं। सिंचाई विस्तार के कार्य पूर्ण होने से किसानों को लगभग 162 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के विकासखण्ड दुर्गकोंदल की दमकसा एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 94 लाख 42 हजार और रैगाटोला मदले एवं मुगुंरपारा मदले के बीच की नदी में स्टापडेम एवं पुलिया निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 92 लाख 6 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है।
सिंचाई विस्तार के लिए 5.86 करोड़ रूपए स्वीकृत, किसानों को 162 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की मिलेगी सुविधा
Previous Article11 जुलाई से पुन: खुलेगा पर्यटकों के लिये वन विहार का गेट-2
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
