केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि देश में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामले कर्नाटक के हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 29 देशों ने अब तक कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 373 मामले दर्ज किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लगभग 29 देशों ने अब तक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रौन के 373 मामले दर्ज किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज एयरपोर्ट स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ अपनी बैठक में यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सभी सुविधाएं दी जानी चाहिए, आगमन पर सभी सूचनाओं को घोषणाओं के माध्यम से समय पर प्रसारित किया जाना चाहिए। देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि केरल और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं जहां 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। उन्होंने कहा कि देश के 55 प्रतिशत मामले इन दो राज्यों में सामने आते हैं।
