संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा , शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा , शासकीय प्राथमिक शाला परसदा , शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा का अवलोकन किया । उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा में कक्षा चौथी के बच्चों को हिंदी विषय में पाठ-8 ” कोलिहा खोलिश चश्मा दुकान ” पढ़ाया , पश्चात क्रमशः एक के बाद एक सभी बच्चों को पाठ को पढ़ने अवसर दिया , धारा प्रवाह पढ़ने वाले बच्चों की जमकर प्रशंसा करते हुए सभी बच्चों को प्रतिदिन एक पेज अनिवार्य रूप से पढ़ने प्रेरित किया । तथा इमला लेखन प्रतिदिन करने भी प्रेरित किया । उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा में कक्षा 8वीं के बच्चों को गणित विषय मे बीजीय व्यंजक के बारे में बताया गया तथा नियमित अभ्यास हेतु प्रेरित किया गया । शासकीय प्राथमिक शाला परसदा में अभ्यास पुस्तिका पर नियमित कार्य हेतु प्रेरित किया गया । शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा में कक्षा 6 वीं के बच्चों को पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया । संकुल शैक्षिक समन्वयक ने बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति , लर्निंग आउटकम की प्राप्ति हेतु आवश्यक प्रयास करने , पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 अंतर्गत पठन , लेखन कौशल , हस्तपुस्तिका निर्माण , प्रोजेक्ट निर्माण , गणितीय कौशल विकास , विज्ञान के प्रयोग , 100 दिन 100 कहानियां , सहित विभिन्न गतिविधियों पर नियमित रूप से कार्य करने संस्था प्रमुख एवम शिक्षकों को प्रोत्साहित किया ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version