रायपुर। कमलादेवी संगीत महाविद्यालय रायपुर में वर्ष 2020-21 से द्विवर्षीय लोकसंगीत डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया गया,जो की इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से मान्यता प्राप्त है। डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम की घोषणा विश्वविद्यालय द्वारा कुछ समय पहले ही किया जा चुका है जिसका अंकसूची प्रमाण पत्र का वितरण 3 दिसम्बर को कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य विद्यानाथ सिंह एवं लोकसंगीत गुरु डेविड निराला द्वारा छात्र छात्राओं को दिया गया। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। लोकसंगीत के समस्त विद्यार्थियों के बीच सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए प्रांजल सिंह राजपूत (72.50 प्रतिशत) ने महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही पायल साहू (71.50 प्रतिशत) द्वितीय एवं ललित (70.50 प्रतिशत) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राचार्य एवं लोकसंगीत गुरु डेविड निराला ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं आगे अच्छे प्रदर्शन के लिए भी प्रोत्साहित किया। अभी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष को मिलाकर महाविद्यालय में कुल 28 छात्र छात्राएं लोकसंगीत की शिक्षा ले रहे है।
